Jamshedpur news. उपमुखिया तरुण हाजरा ने निजी खर्च से स्ट्रीट लाइट की करायी मरम्मत

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. उपमुखिया तरुण हाजरा ने निजी खर्च से स्ट्रीट लाइट की करायी मरम्मत

बस्ती के लोग लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग कर रहे थे

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जमशेदपुर प्रखंड की पूर्वी हलुदबनी पंचायत में अब शाम ढलते ही अंधेरा नहीं छायेगा. पंचायत के उपमुखिया तरुण हाजरा ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का बीड़ा उठाया है. गुरुवार को इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया. तरुण हाजरा ने बताया कि बस्ती के लोग लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग कर रहे थे. अंधेरे के कारण चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गयी थी. बस्तीवासियों की इस गंभीर समस्या को समझते हुए उपमुखिया हाजरा ने खुद ही अपने निजी खर्च से स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का फैसला लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola