Video: जमशेदपुर में विसर्जन जुलूस में रामनवमी का झंडा हाईटेंशन तार में सटा, 5 लोग झुलसे, 1 की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती झुलसा व्यक्ति और उसके परिजन
Ram Navami Julus: पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन चार की चपेट में विसर्जन जुलूस के दौरान श्रीरामनवमी का झंडा सट गया. इससे इसकी चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए. एक की हालत गंभीर है. सभी को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.
Ram Navami Julus: जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज-पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के यशोदा नगर शारदा राम बजरंग अखाड़ा कमेटी के विसर्जन जुलूस में श्रीरामनवमी का झंडा हाईटेंशन तार में सट गया. इस कारण बांस पकड़ कर खड़े पांच लोगों को जोर का झटका लगा. इस हादसे में पांच लोग झुलस गए. इनमें एक की हालत गंभीर है. सभी को इलाज के लिए टीएमएच (टाटा मोटर्स अस्पताल) में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद सभी को अस्पताल लेकर गए. घायलों में प्रदीप वर्मा, बिरजू, उनका पुत्र, संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं एक अन्य युवक है.
ये भी पढ़ें: सीरियस पेशेंट्स के लिए वरदान साबित होगा बोकारो का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, सभी सुविधाएं मिलेंगी मुफ्त
ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कल्पना सोरेन भी थीं मौजूद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




