Jamshedpur news. अमित ने गुरदीप सिंह सप्पाल से मिलकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का मुद्दा उठाया
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

8 घंटे के बदले 12 से 15 घंटे मजदूरों से काम कराया जा रहा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के सचिव और माय कंट्री इस माय फैमिली संस्था के उपाध्यक्ष अमित कुमार दोसज ने दिल्ली कार्यालय स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पाल से मुलाकात की. इस मौके पर अमित कुमार दोसज ने ज्ञापन सौंपकर असंगठित क्षेत्र में मजदूरों के साथ हो रहे शोषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि मजदूरों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है और ना ही इएसआइ हॉस्पिटल में सही इलाज हो रहा है. कई मजदूरों का पीएफ नहीं कट रहा है, इसके अलावा साप्ताहिक छुट्टी भी मजदूरों को सही से नहीं दी जा रही है. वहीं 8 घंटे के बदले 12 से 15 घंटे मजदूरों से काम कराया जा रहा है. स्थाई मजदूर को हटाकर ठेकेदारी मजदूरों से काम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर कई ट्रेड यूनियन लीडर एवं राजनीतिक पॉलिटिकल लीडर हैं, लेकिन किसी भी नेता को इन मजदूरों की दुर्दशा की चिंता नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










