Jamshedpur news. रेलवे की महिलाओं को किया गया सम्मानित

Updated at : 08 Mar 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. रेलवे की महिलाओं को किया गया सम्मानित

महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय प्रबंधक ने बुके देकर किया पुरस्कृत

विज्ञापन

Jamshedpur news.

विश्व महिला दिवस पर रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय टाटानगर में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक (एरिया मैनेजर) अभिषेक सिंघल ने परिचालन विभाग में कार्यरत सभी महिलाओं को रेलवे में अपने कठिन मेहनत, त्याग और बलिदान के लिए सभी महिला कर्मचारियों को बधाई दी. इस मौके पर महिलाओं के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं से संबंधित सवाल किये गये. अंत में सभी महिलाओं को क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बुके और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 40 महिलाओ ने हिस्सा लिया. इस मौके पर महिलाओं के अलावा कार्यालय के कर्मचारी संतोष कुमार, केआर श्रेषादरी, अरीजीत सिन्हा, इम्तियाज अहमद, मो नसीम, महेन्द्र गुप्ता, योगेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola