प्रीमियर डिवीजन : जेएफसी रिजर्व टीम 3-0 से जीती

जमशेदपुर. सुमंत मुलगावर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में जेएफसी रिजर्व टीम ने टाटा मोटर्स को 3-0 से मात दी.
जमशेदपुर. सुमंत मुलगावर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में जेएफसी रिजर्व टीम ने टाटा मोटर्स को 3-0 से मात दी. रिजर्व की ओर से अमजद खान ने (12वें, 81वें) ने दो और विवान ज्योति लश्कर (10वें) ने एक गोल किया. वहीं, गोपाल मैदान में खेले गये सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब ने सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब को 4-2 से मात दी. आदिवासी ग्ररीन स्पोर्टिंग के जमराम हंसदा (29वें, 45 2 और 67वें मिनट) ने हैट्रिक गोल किया. लोकल टैलेंट पर कोच खालिद जमील की नजर जेएसए प्रीमियर डिवजीन लीग के मुकाबले के दौरान जेएफसी के मुख्य कोच खालिद जमील सुमंत मुलगावकर स्टेडियम पहुंचे. जहां, उन्होंने जेएफसी रिजर्व और टाटा मोटर्स के बीच खेले गये मैच को काफी नजदीक से देखा और खिलाड़ियों को ऑबजर्ब किया. कोच खालिद जमील अधिक से अधिकक लोकल और युवा खिलाड़ी को मौका देने के पक्षधर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










