Jamshedpur News : इपीएफओ के कमिश्नर 2 के तौर पर प्रशांत कुमार ने कामकाज संभाला
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जमशेदपुर के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) के रीजनल ऑफिस के कमिश्नर 2 के तौर पर प्रशांत कुमार ने अपना कामकाज संभाल लिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) के रीजनल ऑफिस के कमिश्नर 2 के तौर पर प्रशांत कुमार ने अपना कामकाज संभाल लिया है. उन्होंने कहा कि इपीएफओ के मेंबरों को साफगोई के साथ सुविधाएं मिले, यह सुनिश्चित कराया जायेगा. श्री प्रशांत इससे पहले गिरिडीह में पदस्थापित थे. गौरतलब है कि हाल में इपीएफओ में क्षेत्रीय कार्यालय के कई अधिकारियों का तबादला हुआ था. शशिभूषण कुमार को हेड ऑफिस भेजा गया था, जिनकी जगह उपेंद्र प्रताप सिंह को जमशेदपुर का क्षेत्रीय कमिश्नर नियुक्त किया गया. प्रशांत कुमार के अलावा संबलपुर के डिवीजनल ऑफिस में पदस्थापित अरबिंद प्रधान को जमशेदपुर के रीजनल ऑफिस में पदस्थापित किया गया है. अरबिंद प्रधान असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर पदस्थापित किये गये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










