मतदान के लिए पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

पुलिस ने मतदान के लिये चलाया जागरुकता अभियान
फोटो- गोस्वामी जी
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसके लिए जिला पुलिस ने मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया. साकची गोलचक्कर पर नुक्कड़ नाटक के लिए पुलिस ने आम लोगों को मतदान करने की अपील की. सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत की अगुवाई में सिटी डीएसपी सुधीर कुमार और साकची थाना प्रभारी दलबल के साथ मौजूद थे. इसके अलावा क्यूआरटी फोर्स और टाइगर जवान भी उपस्थित थे. साकची गोलचक्कर के पास नुक्कड़ नाटक के बाद उन्होंने साकची बाजार व आस-पास क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










