Jamshedpur News : पीएफ की कटौती ज्वाइनिंग की तारीख से अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई : उपेंद्र प्रताप सिंह

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : कोल्हान क्षेत्र के नये क्षेत्रीय भविष्य निधि (पीएफ) आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को साकची स्थित ईपीएफओ कार्यालय में पदभार ग्रहण किया.

विज्ञापन

ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त ने संभाला पदभार

Jamshedpur News :

कोल्हान क्षेत्र के नये क्षेत्रीय भविष्य निधि (पीएफ) आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को साकची स्थित ईपीएफओ कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. उपेंद्र प्रताप सिंह 2006 बैच के अधिकारी हैं और इससे पूर्व दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय में कार्यरत थे.

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने ”प्रभात खबर” से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता ईपीएफओ सदस्यों को समय पर और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की सड़क हादसे में मृत्यु होती है, तो उनके परिजनों को ईपीएफ का पूरा लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा.उन्होंने बताया कि कई कंपनियां ईपीएफओ के अंतर्गत रजिस्टर्ड होने के बावजूद कर्मचारियों का पंजीकरण नहीं कराती हैं, या वास्तविक वेतन से कम राशि दिखाकर पीएफ कटौती करती हैं, जो गलत है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी गड़बड़ियों की पहचान की जायेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.क्षेत्रीय आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि किसी कर्मचारी की नियुक्ति पहले हो चुकी है, लेकिन पीएफ कटौती बाद में शुरू हुई है, तो ऐसे मामलों में कर्मचारी को ज्वाइनिंग की तारीख से पीएफ राशि दिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि पीएफ कटौती में देरी से कर्मचारियों को बड़ा नुकसान होता है, जिसे रोका जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola