ePaper

Jamshedpur news. पेसा एक्ट में कुड़मियों का भागीदारी सुनिश्चित करे राज्य सरकार : शीतल ओहदार

Updated at : 29 Jun 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. पेसा एक्ट में कुड़मियों का भागीदारी सुनिश्चित करे राज्य सरकार : शीतल ओहदार

सोनारी कागलनगर शहीद निर्मल महतो भवन में पेसा कानून पर परिचर्चा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सोनारी कागलनगर स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में रविवार को टोटेमिक कुड़मी/ कुरमी (महतो) समाज की ओर से पेसा कानून पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में शीतल ओहदार ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में पेसा कानून जल्द ही लागू करने वाली है. ड्राफ्टिंग कमेटी के द्वारा पेसा एक्ट का ड्राफ्टिंग तैयार किया जा चुका है. कुड़मी भी इस कानून का पक्षधर हैं किंतु अधिकांश आदिवासियों का स्वशासन व्यवस्था को शामिल किया गया है, जबकि कुड़मी जनजाति भी एक आदिवासी है. इसका भी एक सशक्त स्वशासन व्यवस्था है, लेकिन यह व्यवस्था राज्य सरकार के प्रस्तावित पेसा कानून पर शामिल नहीं है. राज्य सरकार से मांग करते हैं कि कुड़मियों की स्वशासन व्यवस्था को भी पेसा कानून में शामिल किया जाये और उसके बाद इसे राज्य में लागू किया जाये.

झारखंड को एक बार फिर आग में झोंकने की तैयारी हो रही है : शैलेंद्र महतो

इधर कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि झारखंड को एक बार फिर आग में झोंकने की तैयारी हो रही है. राज्य सरकार कुड़मी जनजाति को अनदेखी कर चल रही है. गलत मंशा के साथ पेसा कानून को झारखंड में लागू किया गया, तो कुड़मी समाज चुप बैठने वाला नहीं है. राज्य सरकार को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. परिचर्चा में सखीचंद महतो, दानि सिंह महतो, मुरलीधर महतो, खुदीराम महतो, ललित महतो, कुड़मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, नरेश महतो, सूरज महतो, विष्णु देव महतो, प्रोबिर महतो, राजेश कुमार महतो समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola