Jamshedpur news. लैंपस में 15 से धान अधिप्राप्ति, 2300 रुपये दर तय, बोनस 100 रुपये प्रति क्विंटल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नजदीकी लैंपस में ही करें धान की बिक्री, बिचौलियों से सावधान रहें : उपायुक्त
विज्ञापन
Jamshedpur news.
खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 15 दिसंबर 2024 से धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ होगा. धान अधिप्राप्ति की सभी प्रारंभिक तैयारियां यथा-अधिप्राप्ति केंद्रों के रूप में लैंपस का चयन किया गया है. वहीं राइस मिलरों को टैग करते हुए अधिप्राप्ति केंद्रों पर आवश्यक उपकरणों का अधिष्ठापन, अधिप्राप्ति केंद्रों पर मानव बलों की प्रतिनियुक्ति आदि की जा चुकी है. बता दें कि इस वर्ष किसानों से क्रय किये जाने वाले धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर एवं बोनस रुपये 100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाना है.उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा सभी किसानों से अपील की गयी है कि बिचौलियों के माध्यम से खुले बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर औने-पौने दाम पर धान की बिक्री नहीं करें. अपने प्रखंड के नजदीकी लैंपस में ही धान की बिक्री करें. धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा बोनस घोषित है, इसका लाभ उठाएं और उचित दाम में ही अपने उत्पादन की बिक्री करें. उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं कृषक मित्रों को किसानों के बीच व्यापक स्तर पर इस संबंध में जागरूकता लाने का निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










