बोड़ाम : दो सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दो सड़क हादसा में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
(फोटो है)
जमशेदपुर.
बोड़ाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो अलग- अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बोड़ाम के पोखरिया में दो बाइक की टक्कर में सुरेश महतो (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने सुरेश महतो को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. घटना की सूचना मिलने पर परिजन टीएमएच पहुंचे. सुरेश की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी.दूसरी ओर , बोड़ाम थाना अंतर्गत रगमागोड़ा में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार ने राहगीर भीम गोप (45 वर्ष) को धक्का मार दिया. घायल भीम गोप को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. भीम गोप के सिर में चोट लगी है. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस कार का पता लगाने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










