Chhath Pooja: जमशेदपुर शहर में पहली बार छठ घाटों पर होगी एनडीआरएफ की तैनाती

जमशेदपुर शहर में यह पहला मौका होगा जब छठ के अवसर पर नदी-तालाब घाटों पर एनडीआरएफ की तैनाती की जायेगी. छठव्रती व बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए नदी-तालाब घाट पर उतरते हैं. ऐसे में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह पहल प्रशासन ने की है.
छठ पर्व को लेकर जमशेदपुर में नदी-तालाबों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने में प्रशासन की टीम जुट गयी है. इसमें पांच दर्जन से अधिक घाटों की सफाई, जाने वाले रास्ते की मरम्मत व प्रकाश की व्यवस्था, डेंजर जोन को चिह्नित कर रस्सी-बैलून से निशान लगाना, चेजिंग रूम बनाना, गोताखोर की तैनाती आदि की तैयारी की जा रही है. सुवर्णरेखा-खरकई समेत तालाबों की दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन के बाद सफाई करायी गयी थी. पुन: कालीपूजा मूर्ति विसर्जन व पूजन सामग्री डालने से स्थिति पहले वाली हो गयी है. ऐसे 62 घाटों को चिह्नित कर अभियान चलाया जा रहा. हालांकि बड़ी आबादी इन दिनों घरों के आसपास वैकल्पिक घाट बनाकर पूजा करती है.
डेंजर जोन में आने वाले प्रमुख घाट
दोमुहानी सुवर्णरेखा, कपाली सुवर्णरेखा , कदमा सत्ती खरकई, कदमा पावर ट्रांसफॉर्मर सब स्टेशन खरकई, कदमा नील सरोवर, कदमा शास्त्रीनगर खरकई (ब्लॉक नंबर 1,2,3,4 व 5), बिष्टुपुर बेलीबोधन वाला खरकई, जुगसलाई महाकालेश्वर खरकई, बागबेड़ा बड़ौदा, मानगो वर्कर्स कॉलेज इंटेकवेल सुवर्णारेखा, मानगो चाणक्यपुरी, भुइयांडीह पांडेय, लक्ष्मीनगर कृत्रिम तालाब, सिदगोड़ा सूर्यमंदिर तालाब, बिरसानगर कृत्रिम तालाब, बारीडीह निराला पथ, भोजपुर सुवर्णरेखा, जिला स्कूल सुवर्णरेखा, हुडको तालाब, हुरलुंग सुवर्णरेखा, नारवा जादूगोड़ा, डिमना लेक, कांदरबेड़ा, जोयदा मंदिर, आदित्यपुर खरकई नदी.
शहर में पहली बार छठ घाटों पर एनडीआरएफ की तैनाती
जमशेदपुर शहर में यह पहला मौका होगा जब छठ के अवसर पर नदी-तालाब घाटों पर एनडीआरएफ की तैनाती की जायेगी. छठव्रती व बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए नदी-तालाब घाट पर उतरते हैं. ऐसे में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह पहल प्रशासन ने की है. दुर्गा पूजा में बिष्टुपुर बेलीबोधनवाला घाट पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत से सबक लेकर उपायुक्त ने छठ पूजा में एनडीआरएफ की तैनाती की मांग की है. डेंजर चिह्नित घाटों पर टीम को तैनात किया जायेगा. हालांकि ऐसे घाटों में प्राइवेट गोताखोर पहले की तरह रहेंगे. आमतौर पर एनडीआरएफ की टीम बाढ़, भूकंप व दूसरी प्राकृतिक आपदाओं के समय बुलायी जाती है. यह पहला मौका होगा जब छठ से पूर्व सतर्कता को लेकर एनडीआरएफ टीम की तैनाती की जा रही है. स्वास्थ्य व आपदा मंत्री छठ पर शहर में ही रहेंगे.
Also Read: सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू, जानें झारखंड में कैसे हो रही है छठ पूजा
खरकई, सुवर्णरेखा से जुड़े अलग-अलग नदी घाटों की सफाई, जाने वाले रास्ते की मरम्मत, लाइट का इंतजाम रहेगा. नदियों के डेंजर जोन को देखते हुए गोताखोर की व्यवस्था रहेगी.कालीपूजा के विसर्जन के बाद नये सिरे से घाट को दुरुस्त किया जायेगा. कृत्रित तालाब का भी इंतजाम होगा. सफाई टीम के साथ सिटी मैनेजर को अलग-अलग जिम्मेदारी दे दी गयी है.
रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस
मानगो सुवर्णरेखा इंटेकबेल घाट, चाणक्यपुर समेत 13 घाटों पर साफ-सफाई के अलावा गोताखोर, चेजिंग रूम, लाइटिंग की व्यवस्था छठ से तीन दिन पूर्व ही कर ली जायेगी. कालीपूजा विसर्जन के बाद नदी घाटों की सफाई की जायेगा. नदी घाटों में डेंजर जोन को चिह्नित कर लिया गया है.
सुरेश यादव, उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम
जुगसलाई में महाकालेश्वर (शिव घाट) और पार्वती खरकई घाट में साफ- सफाई के लिए टीम काम कर रही है. बड़ा नाला में बैरिकेडिंग की जायेगी. नदी के डेंजर जोन में जाने की मनायी होगी. नदी घाट में जहां भी उबड़-खाबड़ है, उसे दुरुस्त किया जायेगा. घाट के समीप समतलीकरण किया जायेगा. छह गोताखोरों को लगाया जायेगा.
मोटराय बानरा, उपनगर आयुक्त, जुगसलाई नगर परिषद
नदी किनारे के छठ घाटों की साफ सफाई करायी जाये : कांग्रेस
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश से मिला. ज्ञापन सौंप कर नदी किनारे के घाटों की साफ- सफाई तेज करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के नदी घाट में उतरने के रास्ते को दुरुस्त करने, लाइट का उचित प्रबंध करने, घाट पर चेंजिंग रूम और गोताखोरों की व्यवस्था करने कीमांग की. वहीं, टाउन हॉल और सोन मंडप के बगल से कचरे को साफ करने की मांग की. जमशेदपुर में पार्किंग व्यवस्था ठीक करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




