कार चालक पर हत्या का केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Mar 2024 10:12 PM
चांडिल थाना में हत्या का केस दर्ज
जाकिरनगर निवासी मोहम्मद आसिफ की मौत का मामला वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जाकिरनगर निवासी मो आसिफ की मौत के मामले में मृतक के मामा मो इमरान ने चांडिल थाना में स्विफ्ट कार (जेएच05 एक्यू8893) के चालक साघिल हुसैन व अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि 24 मार्च को वे साथी के साथ चांडिल जा रहे थे. कार में सवार शाघिल हुसैन बुलेट में चल रहे आसिफ का पीछा कर रहे थे. कुछ दिनों पूर्व दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद शाघिल ने धमकी दी थी. काली मंदिर से आगे जाने पर उन्होंने देखा कि साघिल हुसैन ने अपनी स्विफ्ट कार से मो आसिफ की बुलेट में टक्कर मार दी. कार शाघिल चला रहा था. उसके साथ उसका दोस्त भी कार में था. हादसे के बाद साघिल ने पिस्तौल निकाला और उसके साथी ने चाकू निकालकर मुझे जान से मारने की धमकी दी. धमकी देने के बाद वे लोग चले गये. फिर हमलोगों ने आसिफ व उसके साथी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एमजीएम अस्पताल से टीएमएच ले जाने पर आसिफ की मौत हो गयी. इधर, मृतक के मामा झामुमो नेता बाबर खान ने कहा कि पुलिस आसिफ की मौत की गहनता से जांच करे. इस मामले में पुलिस घटनास्थल व रास्ते की सीसीटीवी फुटेज की जांच करे जिससे सच्चाई सामने आ जायेगी. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










