मानसून से पहले बड़े नालों की सफाई का नगर सचिव ने दिया आदेश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मानसून 31 मई को केरल में व झारखंड में 16 जून तक पहुंचने की संभावना
विज्ञापन
जमशेदपुर.
झारखंड में मानसून इस बार समय पर दस्तक देने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की मानें तो केरल में सबसे पहले मानसून 31 मई को दस्तक देगी. वहीं झारखंड में 16 जून तक पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है. मानसून को देखते हुए नगर विकास विभाग के सचिव ने शहरी क्षेत्र के तीनों नगर निकायों के नालों की सफाई युद्ध स्तर पर 15 दिन के अंदर पूरा करने को कहा है. नगर विकास विभाग के सचिव के आदेश के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद ने नालों की सफाई की तैयारी शुरू कर दी है. जमशेदपुर अक्षेस एरिया में 56 बड़े नालों की सफाई में जुस्को का सहयोग लेती है. जुगसलाई नगर परिषद अपने स्तर से शिव घाट रोड, स्टेशन रोड में छोटे-बड़े नालों की सफाई करती है. वहीं, मानगो नगर निगम की ओर से जवाहरनगर, आजादनगर, नित्यानंद कॉलोनी, कालिका कॉलोनी, कुंवर बस्ती सहित अन्य इलाकों में सफाई अभियान चलाया जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










