Jamshedpur News : डेटन इंटरनेशनल स्कूल में मोटिवेशनल वर्कशॉप आयोजित

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा-हाता मुख्य मार्ग स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में सफल 20 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Jamshedpur News :

टाटा-हाता मुख्य मार्ग स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसमें जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में सफल रहे स्कूल के 20 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआइआइ झारखंड के निदेशक प्रभात कुमार और एचपीसीएल मुंबई की महाप्रबंधक (एचआर) रोजलिना डुंगडुंग उपस्थित थीं.

प्रभात कुमार ने छात्रों को भविष्य की औद्योगिक चुनौतियों और करियर की संभावनाओं पर मार्गदर्शन देते हुए एकाग्रता व निरंतर ज्ञानार्जन को सफलता का मूल मंत्र बताया. वहीं, रोजलिना डुंगडुंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं से बढ़ने वाले आत्मविश्वास पर चर्चा की. स्कूल के सचिव बसंत तिर्की ने योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि इसी सत्र से परिसर में नीट और जेइइ की तैयारी शुरू करायी जायेगी. साथ ही सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्थानीय ग्रामीण बच्चों को क्षेत्रीय भाषा, विज्ञान और तकनीकी शिक्षा निःशुल्क दी जायेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola