Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में सर्दी-बुखार के ज्यादा पहुंच रहे मरीज
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर में मरीजों की लंबी लाइन देखी गयी. वहीं सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन ओपीडी में देखने को मिली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल में सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर में मरीजों की लंबी लाइन देखी गयी. वहीं सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन ओपीडी में देखने को मिली. मेडिसिन में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को 200 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. जिसमें अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर आये थे. डॉक्टरों के अनुसार बदल रहे मौसम के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है. सोमवार को अस्पताल के सभी ओपीडी को मिलाकर लगभग 1200 लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. जबकि कई विभाग के ओपीडी एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बने नये अस्पताल में चल रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










