Jamshedpur news. सीतारामडेरा, गोलमुरी एवं बर्मामाइंस में योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. सीतारामडेरा, गोलमुरी एवं बर्मामाइंस में योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

हर वार्ड, हर बस्ती में विकास की किरण पहुंचने से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा : पूर्णिमा साहू

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विकास योजनाओं के शिलान्यास का क्रम रविवार को भी जारी रहा. विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा, गोलमुरी एवं बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र में पांच विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. ये सभी योजनाएं विधायक निधि से स्वीकृत की गयी हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. शिलान्यास की गई योजनाओं में इंद्रानगर, भालुबासा स्थित काली मंदिर के निकट सड़क एवं नाली निर्माण, निर्मल नगर बस्ती में सीवरेज लाइन का पुनर्निर्माण, गोलमुरी बाजार के लाइन नंबर-2 में पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण, मनीफीट ओड़िया बस्ती में नाली निर्माण व भक्तिनगर, बर्मामाइंस, झरना लाइन में नाली निर्माण शामिल हैं.

मौके पर पूर्णिमा साहू ने कहा कि ये योजनाएं नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करेंगी और इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आयेगा. इस दौरान पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, सीनू राव, अमिश अग्रवाल, राजेश सिंह पप्पू, छोटू पांडेय, श्रीनिवास सिंह, दशमी पूर्ति, कामेश्वर साहू समेत अन्य मौजूद रहे. विधायक पूर्णिमा साहू सोमवार को बारीडीह मंडल में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगी. इसमें टिनप्लेट, 10 नंबर बस्ती में मुखी समाज के पूजा स्थल का जीर्णोद्धार, बारीडीह बस्ती, लोहिया पथ में नाली निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola