Jamshedpur news. रामदास सोरेन के परिजनों से मिले मंत्री संजय यादव, जताया दुख

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति और सम्मान में श्रद्धांजलि आयोजित करेगा राजद : पुरेंद्र नारायण सिंह

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मंत्री संजय यादव ने रामदास सोरेन के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया. कहा कि राज्य ने एक बड़ा नेता खो दिया है. पिछले दिनों अपोलो अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी, मगर वे हम सबों को छोड़ कर इतनी जल्दी चले जायेंगे, इसकी कल्पना नहीं की थी. संजय यादव ने कहा कि राज्य पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन व रामदास बाबू के चले जाने से बड़ा नुकसान पहुंचा है. उनके साथ घोड़ाबांधा पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां की भी स्थिति बेहद नाजुक है. उनका पटना के अस्पताल में उपचार चल रहा है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के साथ उनका व्यक्तिगत लगाव था, इस कारण वे जमशेदपुर पहुंचे. मंत्री ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह को स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति और सम्मान में श्रद्धांजलि सभाओं एवं अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola