Jamshedpur News : एमजीएम : वार्ड में गड़बड़ी मिली, तो इंचार्ज सिस्टर पर होगी कार्रवाई
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के सभी वार्डों में तैनात इंचार्ज सिस्टर को अब वार्ड संचालन की पूरी जिम्मेदारी दी गयी है. वार्ड में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित इंचार्ज सिस्टर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल के सभी वार्डों में तैनात इंचार्ज सिस्टर को अब वार्ड संचालन की पूरी जिम्मेदारी दी गयी है. वार्ड में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित इंचार्ज सिस्टर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने बताया कि वार्ड में कार्यरत इंचार्ज सिस्टर यह सुनिश्चित करेंगी कि दूसरी नर्स के आने तक वे अपनी ड्यूटी स्थल न छोड़ें. ड्यूटी बदलने के समय वार्ड में भर्ती सभी मरीजों की पूरी जानकारी अगली नर्स को देना अनिवार्य होगा. इसके तहत किस मरीज को कब दवा देनी है, किस बेड की चादर बदली गयी है या नहीं, किस मरीज को कब छुट्टी मिली, उसके डिस्चार्ज से जुड़े कागजात तैयार हुए या नहीं तथा मरीज अस्पताल से घर गया या नहीं- इन सभी बिंदुओं की जानकारी इंचार्ज सिस्टर को रखनी होगी.अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य वार्डों में बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










