Jamshedpur news. एमजीएम : सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

Updated at : 28 Feb 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. एमजीएम : सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

अलकबीर पोलिटेक्निक से डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद बीटेक कर रहा था अनिकेत

विज्ञापन

Jamshedpur news.

एमजीएम थाना अंतर्गत गुरमा में गुरुवार की रात एनएच किनारे खड़ी ट्रेलर से टकराने पर स्कूटी चालक बिरसानगर जोन नंबर 2 रोड नंबर एक निवासी अनिकेत कुमार सिंह ( 22 वर्ष) की मौत हो गयी. हादसे के बाद साथियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता प्रफुल्ल सिंह के अनुसार अनिकेत इकलौता बेटा था. गुरुवार को बस्ती के एक दोस्त अक्षित के साथ उसकी स्कूटी से पिपला गया था. पिपला में अक्षित का भाई अनुराग कुमार रहता है. दोनों उसी के घर गये थे. अनुराग को घर खाली करना था. सामान को शिफ्ट कर वे लोग घर लौट रहे थे. रास्ते में गुरमा में एनएच किनारे खड़ी ट्रेलर से स्कूटी टकरा गयी. इससे उसकी मौत हो गयी. देर रात उनलोगों ने फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद वे लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे, तबतक उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि बेटा अलकबीर पोलिटेक्निक से डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद बीटेक की पढ़ाई कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola