टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मियों का मेडिक्लेम राशि हुआ डेढ़ लाख रुपये

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मियों का मेडिक्लेम राशि हुआ डेढ़ लाख रुपये

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मेडिक्लेम ( इंश्योरेंस) की राशि को दोगुना कर दिया गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता जमशेदपुर .

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और टाटा मोटर्स प्रबंधन के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों के हित में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है. उक्त जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मेडिक्लेम ( इंश्योरेंस) की राशि को दोगुना कर दिया गया. मेडिक्लेम की राशि पूर्व में 75 हजार थी. जिसे बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार ( डेढ़ लाख रुपये ) कर दी गयी है. यानि मेडिक्लेम ( इंश्योरेंस ) का राशि दोगुना कर दिया गया हैं. यह समझौता एक अप्रैल 2025 से प्रभावी कर दिया गया है. जबकि स्थायी कर्मचारियों को टाटा मोटर्स अस्पताल में मेडिकल की सुविधा के अलावा टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम के तहत चिकित्सा सहायता राशि भी वितरित की जाती है. इसके लिए प्रबंधन और यूनियन की एक संयुक्त कमेटी बनी हुई है. जो हर माह कर्मचारियों के आवेदन पर निर्णय लेकर राशि तय करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola