जमशेदपुर में मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या, 45 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

Updated:
विज्ञापन

आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)

Medical Student Commits Suicide in Jamshepur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मेडिकल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. गुरुवार देर शाम सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने वाले छात्र का नाम दिव्यांशु पांडे (21) है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उसके सल्फास की गोली खाने के तुरंत बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची.

विज्ञापन

Medical Student Commits Suicide: झारखंड के जमशेदपुर स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या की सूचना मिलने के 45 मिनट बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची. सुसाइड करने वाले छात्र का नाम दिव्यांशु पांडे (21) है. उसने गुरुवार की शाम करीब 7 बजे सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

एंबुलेंस नहीं आयी, तो प्राइवेट कार से अस्पताल ले गये

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद आनन-फानन में एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन 45 मिनट भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद छात्र को प्राइवेट कार से मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीएमएच में डॉक्टरों ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया

टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें

जहां बनना था एसएनएमएमसीएच का ट्रामा सेंटर वहां बन गया सब्जी मार्केट, अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर की सूरत

झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, उठ सकती है दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola