Jamshedpur news. जन शिकायत निवारण दिवस पर पहुंचे चिकित्सा सहायता, शिक्षा ऋण, भूमि विवाद, सीमांकन के मामले

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur news. जन शिकायत निवारण दिवस पर पहुंचे चिकित्सा सहायता, शिक्षा ऋण, भूमि विवाद, सीमांकन के मामले

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के लिए पदाधिकारियों को किया निर्देशित

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सौंपे. उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. नागरिकों द्वारा जिन प्रमुख विषयों पर आवेदन दिये गये, उनमें रोजगार से संबंधित समस्याएं, टीजीटी शिक्षक नियुक्ति की जांच, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि डीबीटी में विलंब, बीपीएल श्रेणी के बच्चों का विद्यालय में नामांकन, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, शिक्षा ऋण, भूमि विवाद, सीमांकन, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, अनुकंपा नियुक्ति, मूक-बधिर को रोजगार उपलब्ध कराने, अवैध भूमि बिक्री की शिकायत, पार्किंग आवंटन में विलंब तथा सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित ज्ञापन भी प्राप्त हुए.

उपायुक्त ने कहा कि समस्या व सुझाव को गंभीरता और पारदर्शिता से निष्पादित करना प्रशासन का दायित्व है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि जन शिकायत निवारण दिवस से अधिकतम नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके. उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक आवेदन पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola