Jamshedpur news. परेशान मानगोवासियों को मिलेगा बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ, दो पावर ग्रिडों से आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

विधायक सरयू राय ने किया मानगो में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन, कहा – दो-तीन वर्षों में भूमिगत होंगे बिजली के तार

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जवाहरनगर (मानगो) के रोड नंबर 15 में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंवर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा और मानगो को दोनों ग्रिड से बिजली मिलेगी. श्री राय ने कहा कि अगर गम्हरिया ग्रिड से जिन इलाकों में बिजली मिलती है, वहां कोई समस्या हुई, तो उस इलाके को बालीगुमा ग्रिड से बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा कि अगर बालीगुमा ग्रिड में कोई समस्या हुई, तो संबंधित क्षेत्र के लोगों को गम्हरिया ग्रिड से बिजली मिलेगी. मानगो अब एक ऐसा क्षेत्र बन गया है, जहां दो पावर ग्रिड की बिजली लोगों को मिलेगी.

विधायक सरयू राय ने कहा कि एक समय था, जब मानगो के लोग बिजली के लिए तरसते थे. आज मानगो को बिजली व्यवस्था का दोहरा लाभ हुआ है. अब घरों तक बिजली ले जाने के लिए जो व्यवस्था बनाई जाये, उसमें यह देखा जाए कि 11000 वोल्ट की जो तार खींची जायेगी, उसे सुदृढ़ करने की जरूरत है. दो-तीन वर्षों में आरडीएसएस-2 की स्कीम लागू होगी, तो 11000 वोल्ट की सभी तार मानगो में भूमिगत हो जायेंगी. ट्रांसफार्मर के जलने पर 24 घंटे के भीतर उसे बदल दिया जायेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ वर्षों में मानगो भी बिजली आपूर्ति के मामले में ठीक वैसा ही हो जायेगा, जैसा बिजली आपूर्ति के मामले में जुस्को की व्यवस्था है.

इस अवसर पर बिजली विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अजीत कुमार, अधीक्षक अभियंता सुधीर कुमार, कार्यपालक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार दास और शाहनवाज अंसारी, कनीय विद्युत अभियंता धनंजय प्रसाद, प्रत्युष आनंद के साथ ही नीरज सिंह, पप्पू सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradip Chandra Keshav

लेखक के बारे में

By Pradip Chandra Keshav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola