प्रभावित क्षेत्रों में मानगो निगम ने की टैंकर से जलापूर्ति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Mango Corporation supplied water through tanker in the affected areas
विज्ञापन
जमशेदपुर.
डिमना बस्ती क्षेत्र में मोटर जलने के कारण जलापूर्ति बाधित होने से मानगो नगर निगम की ओर से टैंकर से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति गुरुवार को की गयी. अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित वाले क्षेत्र में तत्काल टैंकर से जलापूर्ति कराने का आदेश दिया है, ताकि आसपास के लोगों को पानी की समस्या नहीं हो. गुरुवार को निगम की ओर से शंकोसाई रोड नंबर 5, बागानशाही, श्याम नगर, रामनगर, शंकोसाई रोड नंबर एक के आंतरिक भाग, लक्ष्मण नगर आदि क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










