ePaper

मानगो में मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गयी रैली, वोट करने की शपथ दिलायी गयी

Updated at : 08 Apr 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
मानगो में मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गयी रैली,  वोट करने की शपथ दिलायी गयी

Rally held in Mango for voter awareness,

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मानगो नगर निगम की ओर से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली निगम के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरते हुए गांधी मैदान पहुंची. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एसडीओ पारूल सिंह, उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने कपड़े का थैला का उपयोग करने, प्लास्टिक को न कहें, वोट को हां कहे का संकल्प दिलाया. इस दौरान 85 से अधिक उम्र के पांच और सबर जनजाति के वोटरों को सम्मानित किया. अतिथियों ने इस दौरान छात्रों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाये गये मतदाता जागरूकता से संबंधित पेंटिंग का अवलोकन किया. मिट्टी के दीपों से मतदान का संदेश : मानगो निगम परिसर को सोमवार की शाम दीप मालाओं से सजाया गया. उसमें जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 और मतदान दिवस 25 मई को रेखांकित किया गया. महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से रंगोली तैयार की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola