परीक्षा के बाद मानगो ब्रिज और स्टेशन रोड पर लगा भीषण जाम

Author Nikhil Sinha|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा के बाद जमशेदपुर के मानगो ब्रिज और स्टेशन रोड पर भीषण जाम लग गया। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के केंद्रों पर रविवार शाम साढ़े पांच बजे झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा समाप्त होते ही सड़कों पर हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों से निकलने के कारण मानगो ब्रिज, भुइयांडीह रोड, बाराद्वारी मेन रोड, साकची गोलचक्कर और स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन गयी. वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयीं. मानगो बस स्टैंड और टाटानगर स्टेशन जाने वाली सड़कों पर तो काफी देर तक जाम रहा. बाहर से आये अधिकांश अभ्यर्थी बस पकड़ने के लिए मानगो बस स्टैंड और ट्रेन के लिए टाटानगर स्टेशन पहुंचने की जल्दबाजी में दिखे. कई अभ्यर्थियों को ऑटो के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा, जबकि कुछ पैदल ही बस स्टैंड की ओर रवाना हुए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों और मानगो ब्रिज पर मोर्चा संभाला था. शाम के समय लंबी दूरी की बसों के परिचालन से दबाव बढ़ा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से कुछ ही देर में यातायात सामान्य हो गया. देर शाम तक मानगो बस स्टैंड और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी रही.


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola