परसुडीह : धमकी देने के बाद चाकू से किया हमला, रिम्स रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

परसुडीह : धमकी देने के बाद चाकू से हमला,रिम्स रेफर
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा गांधी मैदान के पास के रहने वाले मंगल मुखी उर्फ कलको को बदमाशों ने चार दिन पूर्व जान से मारने की धमकी दी थी. मौका देख कर बुधवार की रात बदमाशों ने मंगल पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस मामले में मंगल मुखी ने बस्ती के ही रहने वाले सुमित मुखी, अमन मुखी और अन्य के खिलाफ जान मारने की नियत से बांस और चाकू से हमला करने का केस परसुडीह थाना में दर्ज कराया है. पुलिस सुमित और उसके दोस्तों को पकड़ने को लेकर छापेमारी कर रही है. घायल मंगल को टीएमएच से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. रिम्स में उनकी हालत ठीक बतायी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










