मोहर्रम शुरू, साकची में हुसैनी मिशन के इमाम बारगाह में होगी मजलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में गम का पर्व मोहर्रम रविवार से शुरू हो गया है. मोहर्रम शुरू होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में इमाम बारगाहों में शाह नशीनों को सजाया गया. यहां अलम लगा दिये गये हैं. रविवार को चांद रात से ही मजलिस का सिलसिला शुरू हो गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
जमशेदपुर में गम का पर्व मोहर्रम रविवार से शुरू हो गया है. मोहर्रम शुरू होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में इमाम बारगाहों में शाह नशीनों को सजाया गया. यहां अलम लगा दिये गये हैं. रविवार को चांद रात से ही मजलिस का सिलसिला शुरू हो गया. साकची में हुसैनी मिशन के स्ट्रेट माइल रोड टेंपो स्टैंड के पीछे स्थित इमाम बारगाह में चांद रात की मजलिस आयोजित की गयी. यहां मजलिस को मस्जिद ए उम्मे खलील के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर करारवी खिताब किया. हुसैनी मिशन के मुनीर हसन ने बताया कि इमामबाड़ा में चांद रात से मजलिस का सिलसिला शुरू होगा, जो 12 जुलाई तक चलेगी. इस बीच मातमी जुलूस भी निकाले जायेंगे. नौहा खानी और सीना जनी भी होगी. मानगो के जाकिर नगर स्थित हुसैनी मोहल्ले में इमामबाड़ा में रोज सुबह 10 बजे मजलिस होगी. चांद रात को जाकिर नगर स्थित इमामबाड़ा में मजलिस हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










