ePaper

लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर में 25 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, 96 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

Updated at : 03 Jun 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना स्थल का जायजा लेते जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य

मतगणना स्थल का जायजा लेते जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य

लोकसभा चुनाव 2024: जमशेदपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव को लेकर मतगणना चार जून को होगी. 96 टेबल पर इवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी. इसमें 25 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: इंतजार की घड़ी खत्म. 25 मई को जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार (चार जून) को होगी. मतगणना के बाद पड़े वोट के आधार पर तय होगा कि जमशेदपुर का अगला सांसद कौन बनेगा? वैसे चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे 25 में से एनडीए प्रत्याशी विद्युतवरण महतो और इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के बीच सीधी टक्कर है. 96 टेबल पर इवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी.

पहले पोस्टल बैलेट एवं इटीपीबीएस के मतों की होगी गणना


लोकसभा चुनाव 2024 में मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोमवार को बताया कि बिष्टुपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में मंगलवार की सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट एवं इटीपीबीएस के मतों की गणना पहले होगी. उसके बाद सुबह 8:30 बजे से छह विधानसभाओं की इवीएम के मतों की काउंटिंग शुरू होगी.

96 टेबल पर होगी इवीएम के मतों की मतगणना


इवीएम के मतों की गणना के लिए 96 टेबल लगाये गये हैं. इनमें बहरागोड़ा विधानसभा के लिए 14 टेबल पर 19 राउंड, घाटशिला के लिए 15 टेबल पर 20 राउंड, पोटका के लिए 16 टेबल पर 21 राउंड, जुगसलाई विधानसभा के लिए 20 टेबल पर 20 राउंड, जमशेदपुर पूर्वी के लिए 15 टेबल पर 20 राउंड तथा 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के लिए 16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना होगी.

मतगणना के वक्त टेबल का आवंटन


सभी कर्मियों को मतगणना के दिन टेबल का आवंटन किया जायेगा. मतगणना के लिए इवीएम गणना के लिए गठित पार्टियों का रेंडमाइजेशन किया गया है. 96 टेबल पर इवीएम मतों की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहेंगेस, जबकि अतिरिक्त पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 42 टेबल निर्धारित हैं. प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे. सात टेबलों पर इटीपीबीएस के मतों की गणना के लिए एक सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे.

इनकी उपस्थिति में किया गया रेंडमाइजेशन


जिला समाहरणालय में सोमवार को सामान्य प्रेक्षक किल्लु शिव कुमार नायडू, काउंटिंग प्रेक्षक संजय कुमार धत्तरवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की उपस्थिति में विधानसभावार मतगणनाकर्मियों का रेंडमाइजेशन किया गया. उपविकास आयुक्त मनीष कुमार, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के एआरओ पारूल सिंह समेत पांचों विधानसभाओं के एआरओ मौके पर उपस्थित थे.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 14 सीटों पर मतगणना की तैयारी पूरी, चतरा व कोडरमा में सर्वाधिक 27 राउंड में होगी काउंटिंग

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान कैसा रहेगा मौसम, हीट वेव से कब मिलेगी राहत?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola