स्वर्णरेखा नदी में दिखे मगरमच्छ की सच्चाई आयी सामने, जानें प्रभारी ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

नदी में तैरता मगरमच्छ

लगातार हो रही बारिश से स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है. इसके चलते नदी के जीव अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं. देरांग घाट के पास मगरमच्छ देखे जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते नदी के जलीय जीव अब रिहायशी इलाकों के करीब आने लगे हैं. मंगलवार की सुबह सरायकेला-खरसावां जिले के देरांग घाट के पास मगरमच्छ देखे जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यह खबर आग की तरह इलाके में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे इकट्ठा हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों के शोर मचाने पर कुछ देर दिखा मगरमच्छ

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे नदी किनारे मगरमच्छ को तैरते हुए देखा गया. लोगों ने जब इसकी सूचना दूसरों को दी और भारी भीड़ ने शोर मचाना शुरू किया, तो मगरमच्छ बीच-बीच में अपना मुंह पानी से बाहर निकालने लगा. हालांकि, कुछ देर तक हलचल देखने के बाद वह गहरे पानी में ओझल हो गया. इस क्षेत्र में पहली बार मगरमच्छ देखे जाने की घटना से स्थानीय लोगों में कौतूहल के साथ-साथ भारी डर का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने लिया जायजा, ग्रामीणों को दी चेतावनी

ग्रामीणों को समझाते थाना प्रभारी
ग्रामीणों को समझाते थाना प्रभारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा तुरंत पुलिस बल के साथ देरांग घाट पहुंचे और नदी के विभिन्न घाटों का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली और उन्हें सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे न जाए और न ही मगरमच्छ के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करने की कोशिश करे.

जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में अलर्ट

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें. विशेषकर निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को पूरी तरह सतर्क और सावधान रहने की हिदायत दी गई है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि नदी किनारे स्टंटबाजी करने या मगरमच्छ को उकसाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola