Tata Steel: कई वरिष्ठ अधिकारियों का प्रमोशन और तबादला, आज से लागू होंगे बदलाव

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील

टाटा स्टील ने अपने कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़े बदलाव किए हैं. 1 सितंबर से लागू हुए इन फेरबदलों में प्रमोशन, तबादले और अस्थायी स्थानांतरण की अवधि का बढ़ना शामिल है. जानिए आपके पसंदीदा अधिकारी कहां पहुंचे.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील में एक बार फिर कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है, जबकि कुछ का तबादला किया गया है. इसके अलावा कुछ अधिकारियों के अस्थायी स्थानांतरण की अवधि भी बढ़ायी गयी है. ये बदलाव 1 सितंबर से प्रभावी होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अमित कुमार घोष को रिफैक्टरीज टीएसएम के मैनेजर पद से प्रमोट कर एरिया मैनेजर, रिफ्रैक्टरी मिल्स एंड किल्स टीएसएम बनाया गया है. वह मेरामंडली से काम करेंगे. वहीं अविनाश सिंह को रिफ्रैक्टरी टेक्नोलॉजी ग्रुप के सीनियर मैनेजर पद से प्रमोट कर एरिया मैनेजर आरटीजी, स्टील एंड मिल्स बनाया गया है. वह जमशेदपुर से कार्य करेंगे.

चीफ सेंट्रल इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, टीएसके के पद पर कार्यरत सुमन कुमार शर्मा को आईएल-3 से पदोन्नत कर आईएल-2 लेवल दिया गया है. वह जाजपुर में ही कार्यरत रहेंगे. मेडिकल सर्विसेज (प्रशासन) में डाइटिशियन ओ3 पद पर कार्यरत पुष्पम्मा मैथ्यू को प्रमोट कर सीनियर डाइटिशियन ओ2 बनाया गया है. वह जमशेदपुर में हेड एडमिनिस्ट्रेशन को रिपोर्ट करेंगी.

मोहित पांडे की भी बदली जिम्मेदारी

टैलेंट हब के एरिया मैनेजर मोहित पांडे का तबादला एरिया मैनेजर जीपीजीसी फिनिशिंग एंड डिस्पैच (आईएल-4) के पद पर किया गया है. वह साहिबाबाद से काम संभालेंगे.

इंडिजिनस सोर्सिंग के चीफ कमर्शियल इंडिजिनस सोर्सिंग अनुराग अग्रवाल को चीफ एसपीसी एंड सर्विसेज (डेजिग्नेट), इंटीग्रेटेड प्लानिंग एंड सर्विस के पद पर नियुक्त किया गया है.

विभाग का नाम भी बदला

कंपनी ने एम्प्लॉइ सर्विसेज एंड कॉरपोरेट रिलेशंस विभाग का नाम बदलकर एम्प्लॉइ सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशंस कर दिया है. इसके तहत प्रमोद कुमार का नया पदनाम हेड एम्प्लॉइ सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशंस होगा.

प्रमोद कुमार अब टीएसजी, टीजीएस, टिनप्लेट, कॉम्बी मिल और वायर्स डिवीजन के साथ सीआरएम बारा और ट्यूब्स डिवीजन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

15 सितंबर से विजिलेंस विभाग में बदलाव

टाटा स्टील के विजिलेंस विभाग में भी बदलाव किया गया है. ये बदलाव 15 सितंबर से प्रभावी होंगे. हेड विजिलेंस टीएसएम (आईएल-3) मोहन लाल जैन का तबादला हेड विजिलेंस जमशेदपुर एंड डीपीए (आईएल-3) के पद पर किया गया है.

वहीं हेड फाइनांस एंड अकाउंट (टीजीएस) के पद पर कार्यरत केवी श्रीनिवासन का तबादला हेड विजिलेंस, टीएसएम (आईएल-3) के पद पर मेरामंडली किया गया है.

दो अधिकारियों का अस्थायी ट्रांसफर बढ़ा

सीनियर एरिया मैनेजर कंस्ट्रक्शन सिविल (सीओबीपीपी टीएसके) सुभयन दास का प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन सिविल सीओबी 6ए और 6बी टीएसजे में अस्थायी स्थानांतरण कार्यकाल 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है.

वहीं सीनियर एरिया मैनेजर कंस्ट्रक्शन सिविल वेस्ट बोकारो (आईएल-4) संजीव कुमार मेहर का जमशेदपुर के लिए अस्थायी ट्रांसफर कार्यकाल 30 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है.

इस बदलाव के बाद टाटा स्टील के अलग-अलग विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola