Jamshedpur Flood: जमशेदपुर में बढ़ा बाढ़ का खतरा, स्वर्णरेखा भी लाल निशान के पार...निचले इलाकों में अलर्ट
स्वर्णरेखा नदी
जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. खरकई नदी खतरे के निशान से 2.52 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है.
जमशेदपुर: शहर में लगातार हो रही बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण जमशेदपुर में दोनों प्रमुख नदियों खरकई और स्वर्णरेखा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बाढ़ नियंत्रण कोषांग की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, खरकई नदी खतरे के निशान से 2.52 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. चांडिल डैम और गालूडीह बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण तटीय और निचले इलाकों में जलजमाव व बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
आपके शहर में
निचले इलाकों में अलर्ट
कदमा (शास्त्रीनगर, रामनगर), बागबेड़ा (नया बस्ती, बड़ौदा घाट), जुगसलाई, मानगो और भुइयांडीह के नदी किनारे बसे इलाकों में पानी प्रवेश करने की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क है.
चांडिल डैम से लगातार पानी छोड़े जाने और गालूडीह बराज के 9 गेट खोले जाने से धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और चाकुलिया के तटीय क्षेत्रों में भी पानी का दबाव तेजी से बढ़ रहा है. तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर जाने तथा स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गयी है.
दोनों नदियों का हाल
खरकई 2.52 मीटर ऊपर, स्वर्णरेखा भी पार खरकई नदी (आदित्यपुर पुल): खरकई का जलस्तर खतरे के निशान (129.00 मीटर) से 2.52 मीटर ऊपर पहुंच कर 131.52 मीटर पर बह रहा है.
स्वर्णरेखा नदी (मानगो पुल): स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान (121.50 मीटर) को पार कर 121.58 मीटर पर पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए