ePaper

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 14 सीटों पर मतगणना की तैयारी पूरी, चतरा व कोडरमा में सर्वाधिक 27 राउंड में होगी काउंटिंग

Updated at : 03 Jun 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
जानकारी देते झारखंड के सीईओ के रवि कुमार

जानकारी देते झारखंड के सीईओ के रवि कुमार

झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर मतगणना की तैयारी पूरी हो गयी है. सबसे अधिक चतरा व कोडरमा में 27 राउंड और सबसे कम खूंटी में 16 राउंड में मतगणना पूरी होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. एजेंट मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले तो फिर अंदर नहीं आ सकेंगे.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों की मतगणना चार जून को 14 केंद्रों पर होगी. मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. उसके बाद इवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी. सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी. खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी. वे सोमवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकलने पर दोबारा एंट्री नहीं

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना की तैयारी को लेकर झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी तरह की कम्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है. मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश कर गए एजेंट मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो दोबारा वह अंदर नहीं आ सकेंगे. उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान पलामू और चतरा में पारा 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है. कोल्हान में दोपहर बाद बारिश का पूर्वानुमान है.

रांची व लोहरदगा में 20 और खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में काउंटिंग

झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने बताया कि सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी. खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा होगा. गोड्डा में 26 राउंड, हजारीबाग और धनबाद में 25 राउंड, दुमका और सिंहभूम में 24 राउंड, राजमहल में 23 राउंड, पलामू में 22 राउंड, जमशेदपुर में 21 राउंड, रांची और लोहरदगा में 20 राउंड एवं गिरिडीह में 19 राउंड में मतगणना की जाएगी.

इवीएम वोटों की गिनती के लिए लगाए गए 1492 टेबल

पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबल बनाये गये हैं. इवीएम के वोटों की गिनती 1492 टेबलों पर होगी. झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी.

139 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री व कैश बरामद

झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने जानकारी दी कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 139 करोड़, 3 लाख, 9,542 रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: रांची के पंडरा में कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना, प्रवेश पास से ही मिलेगी काउंटिंग हॉल में एंट्री

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर 66.19 फीसदी वोटिंग, सातवें चरण में 70.88 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola