Jamshedpur News : परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस से सीधे ले गये घाट, किया अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में टाटा स्टील गम्हरिया के वरीय पदाधिकारी कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों की आत्महत्या मामले में शनिवार को चारों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन

-टाटा स्टील के वरीय अधिकारी समेत उनकी पत्नी व दो बेटी की आत्महत्या से इलाके में शोक

-सुसाइड नोट में बच्चों की परवरिश को लेकर जताई चिंता

Jamshedpur News

गम्हरिया. आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में टाटा स्टील गम्हरिया के वरीय पदाधिकारी कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों की आत्महत्या मामले में शनिवार को चारों शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिजनों ने शवों को घर न ले जाकर पोस्टमार्टम हाउस से सीधे पार्वती घाट पहुंचाया, जहां पहले से मौजूद लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया. चारों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. खेलाराम हेंब्रम ने किया. इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया.

अधिकांश लोगों को सुबह हुई जानकारी, इलाके में दिनभर रही चर्चा

चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार की रात एक ही परिवार की चार मौतें हुईं, लेकिन इलाके के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह अखबार के जरिये हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात वे सामान्य रूप से खाना खाकर सो गये थे. सुबह जब अखबार में खबर पढ़ी, तो घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पूरे दिन मोहल्ले में इसी घटना की चर्चा होती रही. हालांकि, परिजनों ने शवों को घर न लाकर सीधे घाट ले जाने का फैसला किया.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद से पुलिस जांच में जुट गयी है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. शनिवार को मृतक के घर का माहौल पूरी तरह सन्नाटे में डूबा रहा. घर पर कोई सदस्य नहीं था.

सुसाइड नोट में बच्चों की चिंता का जिक्र

पुलिस को मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने जब्त कर लिया है. उन्होंने बताया कि इसमें लिखी बातें जांच का विषय हैं. सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट में बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता जाहिर की गई है. लिखा गया है, “मेरे मरने के बाद बच्चों की देखभाल कौन करेगा.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanam Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sanam Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola