सिंचाई नहर के नाम पर अधिग्रहित जमीन को बेच रहे भू-माफिया, हो जांच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

घाटशिला के विधायक सह झामुमो पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की. इस दौरान गालूडीह थाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा.
विज्ञापन
उपायुक्त से मिले विधायक रामदास सोरेन व अन्य, सौंपा मांग पत्र
जमशेदपुर :
घाटशिला के विधायक सह झामुमो पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की. इस दौरान गालूडीह थाना क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के गालूडीह थाना क्षेत्र के आदिवासी रैयतों की भूमि राज्य सरकार द्वारा सिंचाई नहर के नाम पर अधिग्रहण की गयी है. भूमि की भू-माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की जा रही है. इसको लेकर हाल के दिनों में हिंसक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. इसकी वरीय पदाधिकारी से जांच करायी जाये और आवश्यक कार्रवाई की जाये. प्रतिनिधिंडल में केंद्रीय सदस्य-वीर सिंह सुरेन, केंद्रीय सदस्य-कान्हू सामंत, जिला उपाध्यक्ष-सागेन पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष-पिंटू दत्ता, कालीपोदो गोराई, झारखंड श्रमिक संघ घाटशिला के अध्यक्ष-काजल, विक्रम टुडू व सोशल मीडिया प्रभारी अरुण सिंह शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










