ePaper

गोलमुरी शहीद स्मारक पर याद किये गये वीर किशन दूबे

Updated at : 09 Jul 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
गोलमुरी शहीद स्मारक पर याद किये गये वीर किशन दूबे

कीताडीह निवासी किशन को 2015 में कश्मीर सीमा पर तैनाती के वक्त पाकिस्तानी रेंजर ने गोली मार दी थी

विज्ञापन

जमशेदपुर.

पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर की इकाई ने मंगलवार को जमशेदपुर के वीर शहीद किशन दूबे की पुण्यतिथि पर उन्हें गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कीताडीह निवासी किशन कुमार दुबे 2015 में कश्मीर में सीमा पर तैनाती के वक्त पाकिस्तानी रेंजर ने गोली मार दी थी. इस अवसर पर जम्मू कश्मीर में कठुआ रसौली में आतंकी हमले में शहीद हुए फौजियों की याद कर श्रद्धांजलि दी गयी. सभा में जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, एलबी सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवीर सिंह, वरुण कुमार, हवलदार मनोज सिंह, पेटी ऑफिसर शैलेंद्र कुमार सिंह, हवलदार सतेंद्र सिंह, पेटी ऑफिसर संजय कुमार सिंह, सीपीओ आरपी ठाकुर, हवलदार कमल कुमार सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola