Jamshedpur News : जुगसलाई विधायक ने सीएम से की मुलाकात, तीन सड़कों के निर्माण की मांग की
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :17 Mar 2026 12:24 AM
विज्ञापन

Jamshedpur News : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को अहम पहल की.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को अहम पहल की. विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा. विधायक ने सीएम से आग्रह किया कि जमशेदपुर प्रखंड की इन सड़कों की जनहित में उपयोगिता को देखते हुए इन्हें यथाशीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाये. सीएम ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है. विधायक द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कुल 7.5 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव है. इनमें हुरलुंग पंचायत के ग्राम गरुड़बासा स्थित सेंटेनियल स्कूल व फुटबॉल मैदान से मनपीटा मुख्य सड़क तक 4.2 किमी पथ का निर्माण शामिल है. इसके अलावा गरुड़बासा रॉक गार्डन से इन्क्लेव तक 1.3 किमी आरसीडी पथ और घोड़ाबांधा फॉरेस्ट गेट से ज्योति नगर स्वभूमि अपार्टमेंट व तिलक बस्ती होते हुए पेट्रोल पंप तक 2 किमी सड़क के निर्माण की मांग की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










