Jsca school league shiksha niten won : शिक्षा निकेतन की टीम 10 विकेट से जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca school league shiksha niten won : शिक्षा निकेतन की टीम 10 विकेट से जीती

शिक्षा निकेतन, टेल्को की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में गुरुवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में विग इंग्लिश स्कूल को 10 विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन, टेल्को की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में गुरुवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में विग इंग्लिश स्कूल को 10 विकेट से पराजित किया. विग इंग्लिश स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी रते हुए 17.3 ओवर में दस विकेट पर 84 रन बनाए. अंश ने 28 रनों की पारी खेली. शिक्षा निकेतन की ओर से हर्ष ने 10/3 और अरसान अहमद ने 14/3 विकेट लिये. जवाब में शिक्षा निकेतन की टीम 8.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 85 रन बनाकर मैच जीत लिया. प्रतीक राज यादव ने 54 और आयुष झा ने 24 रनों की पारी खेली. हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola