Jsca school league : चिन्मया विद्यालय व शिक्षा निकेतन की टीम फाइनल में

Published by :NESAR AHAMAD
Published at :07 May 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jsca school league : चिन्मया विद्यालय व शिक्षा निकेतन की टीम फाइनल में

जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन व चिन्मया विद्यालय, टेल्को की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के फाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शिक्षा निकेतन व चिन्मया विद्यालय, टेल्को की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के फाइनल में पहुंच गयी है. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने जुस्को स्कूल, साउथ पार्क को 79 रन से हराया. शिक्षा निकेतन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए. जवाब में कोच निखिल सिन्हा की टीम जुस्को स्कूल, बिष्टुपुर 15.5 ओवर में 67 रन पर सिमट गयी. शिक्षा निकेतन की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले हर्ष (5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में चिन्मया विद्यालय की टीम ने काशीडीह हाई स्कूल को 119 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. चिन्मया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए. जवाब में काशीडीह की टीम 11.1 ओवर में 71 रन पर सिमट गयी. विग्नेश कुमार (3 विकेट व 53 रन) को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. स्कूल लीग का फाइनल मैच शनिवार नौ मई को कीनन स्टेडियम में खेला जायेगा. यह मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola