Jsca school league : जुस्को स्कूल साउथ पार्क ने सेंट मेरीज इंग्लिश को हराया

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 16 Apr 2026 7:27 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में जुस्को स्कूल साउथ पार्क की टीम ने सेंट मेरीज इंग्लिश को सात विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में जुस्को स्कूल साउथ पार्क की टीम ने सेंट मेरीज इंग्लिश को सात विकेट से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार को खेले गये इस मैच में सेंट मेरीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट पर 114 रन बनाए. पीवी जयेश ने 37 रनों की पारी खेली. जुस्को स्कूल की ओर से सक्षम ने तीन व कृष्णा भारद्वाज ने दो विकेट लिये. जवाब में जुस्को स्कूल की टीम 17.4 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया. निम्मित मेहता ने 33 रन और कृष्णा भारद्वाज ने नाबाद 29 रनों का योगदान दिया. सेंट मेरीज की ओर से मोहित कुमार महतो ने दो विकेट लिये. कृष्णा भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola