Jsca school league : भारत सेवाश्रम के खिलाफ शिक्षा निकेतन की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca school league : भारत सेवाश्रम के खिलाफ शिक्षा निकेतन की टीम जीती

को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने भारत सेवाश्रम को 6 विकेट से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने भारत सेवाश्रम को 6 विकेट से मात दी. भारत सेवाश्रा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाए. समीर कुमार ने 61 रनों की पारी खेली. शिक्षा निकेतन की ओर से तेजस्वी पराशर ने दो विकेट चटकाये. जवाब में शिक्षा निकेतन की टीम 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया. प्रतीक राज यादव ने 68 व अरसलान अहमद ने 59 रनों का योगदान दिया. भारत सेवाश्रम के समीर कुमार ने दो विकेट लिये. अरसलान अहमद प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola