Jsca school league : अनुराग का अर्धशतक, एडीएल ने लोयोला को हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एडीएल सनशाइन की टीम ने लोयोला मिडिल स्कूल को दस विकेट से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एडीएल सनशाइन की टीम ने लोयोला मिडिल स्कूल को दस विकेट से हराया. लोयोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में दस विकेट पर 121 रनों की पारी खेली. कुशाग्र ने 39 रन बनाए. एडीएल की ओर से विनय महतो ने चार व अनुराग सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में एडीएल की टीम 8.2 ओवर बिना किसी नुकसान के 123 रन बनाकर मैच जीत लिया. अनुराग सिंह ने 59 व निखिल गुप्ता ने 38 रनों की पारी खेली. अनुराग सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










