Jsca school league : शिक्षा निकेतन की टीम ने 193 रनों से दर्ज की जीत
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने साकची हाई स्कूल को 193 रन से मात दी.
विज्ञापन
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में शिक्षा निकेतन की टीम ने साकची हाई स्कूल को 193 रन से मात दी. शिक्षा निकेतन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाए. प्रतीक राज यादव ने 78 व अरसलान अहमद ने 62 रनों की पारी खेली. साकची हाई स्कूल की ओर से अनुष्कर आचार्य ने तीन विकेट लिये. जवाब में साकची हाई स्कूल की टीम 13.5 ओवर में 42 रन पर सिमट गयी. शिक्षा निकेतन के आदित्य राज और सत्यम कुमार मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिये. प्रतीक राज यादव को दो विकेट मिला. प्रतीक राज यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










