jsca news : ऋषिकेश प्रसाद की शानदार गेंदबाजी से केएसएमएस जीता

Updated:
विज्ञापन
jsca news : ऋषिकेश प्रसाद की शानदार गेंदबाजी से केएसएमएस जीता

केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में केपीएस मानगो को 68 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में केपीएस मानगो को 68 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में मंगलवार को खेले गये इस मैच में केएसएमएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए. हर्षित तिवारी ने 57 और तरणजीत सिंह ने 34 रनों की पारी खेली. केपीएस मानगो के अनस साकिर व मो शफतुजमां खान ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में केपीएस मानगो की टीम ने 20 ओवर में 105 रन पर सिमट गयी. अनस साकिर ने 22 व अब्दुल्लाह अजीज ने 15 रनों का योगदान दिया. केएसएमएस के ऋषिकेश प्रसाद ने पांच व हर्षित तिवारी ने तीन विकेट लिये. ऋषिकेश प्रसाद प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola