Jsca school league at co operative college : समीर कुमार का शानदार शतक, बीएसएस की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca school league at co operative college : समीर कुमार का शानदार शतक, बीएसएस की टीम जीती

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में भारत सेवाश्रम (बीएसएस) की टीम ने आरके मिशन, सिदगोड़ा को 196 रन से हराया

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में भारत सेवाश्रम (बीएसएस) की टीम ने आरके मिशन, सिदगोड़ा को 196 रन से हराया. भारत सेवाश्रम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 258 रन बनाए. समीर कुमार ने 21 चौके व 2 छक्के की मदद से 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. पीयूष कुमार यादव ने 75 रनों का योगदान दिया. जवाब में आरके मिशन की टीम 11.4 ओवर में 62 रन पर सिमट गयी. ओम ने सर्वाधिकर 21 रन का योगदान दिया. भारत सेवाश्रम पीयूष कुमार यादव ने चार व साहिल ने तीन विकेट लिये. समीर कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola