Jsca b division: जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग शुरू, टाटा सेरसा की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca b division: जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग शुरू, टाटा सेरसा की टीम जीती

जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट के पहले मैच में टाटा सेरसा की टीम ने एआर एकादश को 38 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टेल्को ग्राउंड में सोमवार से जेएससीए बी डिवीजन टी-20 लीग की शुरुआत हुई. टूर्नामेंट के पहले मैच में टाटा सेरसा की टीम ने एआर एकादश को 38 रन से हराया. आउट फील्ड गिला होने के कारण यह 15-15 ओवर का खेला गया. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में दस विकेट पर 119 रन बनाए. गुलशेर आलम ने 36 व इमरान जिलानी ने 26 रनों की पारी खेली. एआर एकादश की ओर से बंटी कुमार व दिव्यम ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में एआर एकादश की टीम 15 ओवर में नौ विकेट पर 81 रन ही बना सकी. दिव्यम ने 29 रनों का योगदान दिया. टाटा सेरसा की ओर से अंकित कुमार ने चार व गुलशेर ने दो विकेट लिये. गुलशेर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola