Jsca b division cricket league : जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम दो विकेट से जीती

Updated:
विज्ञापन
Jsca b division cricket league : जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम दो विकेट से जीती

जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को दो विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने टेल्को ग्राउंड में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में यंग स्पोर्टिंग को दो विकेट से हराया. यंग स्पोर्टिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में दस विकेट पर 146 रन बनाए. विशाल कुमार ने 47 व हुसैन अली ने 30 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर क्रिकेट क्लब के उत्कर्ष ओझा ने चार व आदित्य मनोहर ने दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर क्रिकेट क्लब की टीम 35.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिाय. समर चौधरी ने 43 और हिमांशु भारद्वाज ने 38 रनों की पारी खेली. हुसैन अली ने चार व अश्विनी कुमार ने दो विकेट लिये. उत्कर्ष ओझा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola