Jsca A Division Cricket League poineer cc won: समीर व अर्णव प्रसाद का शानदार प्रदर्शन, पायोनियर जीता
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 26 Nov 2025 8:00 PM
पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 102 रन से हराया.
जमशेदपुर. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को 102 रन से हराया. पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में सात विकेट पर 287 रन बनाए. समीर शर्मा ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली. क्षितिज ने 50 रन बनाए. अर्बन सर्विसेज के राहुल सिंह ने दो विकेट लिये. जवाब में अर्बन सर्विसेज की टीम 40.1 ओवर में 185 रन पर सिमट गयी. प्रिंस कुमार ने 53 व प्रभुजी मिश्रा ने 24 रनों की पारी खेली. पायोनियर की ओर से अर्णव प्रसाद ने चार व सौरभ ने दो विकेट लिये. समीर शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने. जेएससीए के अंपायर रवि रंजन झा ने समीर को ट्रॉफी प्रदान की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










