Jsca A Division cricket League : दिवाकर के ऑलराउंड प्रदर्शन से पायोनियर की टीम जीती
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 15 Dec 2025 7:52 PM
जमशेदपुर. दिवाकर झा (54 रन और 4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की मदद से पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने नोबल क्रिकेट क्लब को 73 रन से मात दी.
जमशेदपुर. दिवाकर झा (54 रन और 4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की मदद से पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने नोबल क्रिकेट क्लब को 73 रन से मात दी. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के इस मैच में पायोनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में सात विकेट पर 226 रन बनाए. समीर शर्मा ने 58 व दिवाकर झा ने 54 रनों की पारी खेली. नोबल की ओर से दुर्गेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए. जवाब में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम 35.2 ओवर में 153 रन पर सिमट गयी. विशाल प्रसाद ने 47 और ऋषभ पांडे ने 37 रनों की पारी खेली. पायोनियर की ओर से दिवाकर झा ने चार व अमयंक कुमार ने दो विकेट लिये. दिवाकर झा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. दिवाकर प्लेयर ऑफ मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










